मंत्री मंडल विस्तार की बातें ना करें भाईसाहब…पढ़े पूरी खबर।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां पर सरकार बनने के पौने दो साल बाद भी पूर्ण मंत्री मंडल का विस्तार करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रहे हैं और जब- जब उनका दिल्ली दौरा होता है तो मंत्री मंडल विस्तार की खबरें जोरों पर होने लगती है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब मंत्री मंडल विस्तार की खबर सुन-सुनकर सभी के कान पक चुके हैं और अब दावेदार कहते हैं कि मंत्री मंडल विस्तार की बात न करिए भाईसाहब…, इस मुद्दे को भूल जाना ही उचित होगा…! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीते कुछ दिन पहले दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे तो चर्चा होती रही कि 14/15 जून को मंत्री मंडल विस्तार और शेष बचे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड को भरा जाएगा लेकिन आज 15 जून है अब तक उक्त विषय पर कोई निर्णय नहीं आ सका है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता जी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र में भी मंत्री मंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही है लेकिन जब तक इसका विस्तार न हो जाए अब इस विषय पर बात करना ही बेमानी लगने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए बड़े ही चिंता का विषय है कि तभी दो- चार मंत्री को हटाकर जगह भरी जाएंगी और पूर्व वरिष्ठ मंत्री अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल,लता उसेंडी के साथ ही गजेन्द्र यादव को मंत्री मंडल में लेने की बात कही जाती है लेकिन विधायक पुरंदर मिश्रा के कारण अब तक मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। मूलतः उड़िसा राज्य के निवासी पुरंदर मिश्रा पहली बार विधायक चुने गए हैं और पूर्व राज्यपाल हरिचंदन और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू द्वारा उड़िसा से होने के कारण पुरंदर मिश्रा लगातार मंत्री मंडल में अपनी जगह मजबूत करने में लगे हुए हैं और यही हाल रहा तो शायद छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्री मंडल विस्तार नहीं हो पाएगा। इधर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पूर्व रमन सरकार के वरिष्ठ मंत्री रहे जो लगातार विधानसभा सत्र में आंकड़ों के साथ अपने ही मंत्रियों का वातानुकूलित विधानसभा सदन में पसीना बहाने में पीछे नहीं हटते हैं और अगर अजय को मंत्री नहीं बनाए जाते हैं तो यह तय है कि भाजपा सरकार को शेष बचे साढ़े तीन साल तक अजय चंद्राकर विपक्षी दल के बजाय खुद घेरते रहेंगे। ऐसे में सरकार अपनी फजीहत से बचने के लिए अजय चंद्राकर जैसे होनहार वरिष्ठ विधायक को मंत्री बनाना भी मजबूरी से कम नहीं है तो वहीं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को छह महीने पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राज्य में मंत्री बनने की बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं। ऐसी स्थिति में विष्णु देव साय मंत्री मंडल विस्तार कैसे करेंगे और उनके मंत्री मंडल में कौन शामिल होंगे यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। बहरहाल वर्तमान में मंत्री मंडल विस्तार के साथ ही शेष बचे निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्ति ठंडे बस्ते में जाने जैसा लगने लगा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!