विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां के मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल सफलतम, ऐतिहासिक एवं बेमिसाल रहा है। उनके कार्यकाल में देश दुनिया में भारत का मान, सम्मान व गौरव बढ़ा है। उनके दुरदर्शिता पूर्ण सोच व नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि, सशक्त और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। इन 11 सालों में देश में जो बढ़ा बदलाव आया और देखने को मिला है, उससे छत्तीसगढ़ सहित देश के प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर बेहतर से बेहतर होने जा रहा है। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार का राज्य सरकार को पूर्ण रूप से सहयोग और भरपूर समर्थन मिला है।
आगे लकड़ा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय व अंतिम से अंतिम छोर तक साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अग्रसर जारी है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं तथा अनवरत जारी है।
जब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही किसान भाईयों से की गई मोदी की गारंटी भी साकार हुई है। बकाया बोनस की राशि देने के साथ-साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की गई है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के दूसरे दिन ही पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर मोदी के वायदे को पूरा किया।
प्रदेश में 26 लाख से अधिक पीएम आवास मंजूर किए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख, 38 हजार आवास बन चुके हैं। पीएम आवास के जरिए गरीब परिवारों के घर का सपना पूरा हुआ और पूरे होने जा रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि व ऐतिहासिक कदम रहा है।
महामंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अब तक का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अनुष्ठान की तरह अमृत काल रहा है। विधानसभा चुनावों में मोदी जी ने महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक-एक हजार रुपए माताओं-बहनों को देने की गारंटी दी थी। जिसे तीसरे महीने से ही पूरा कर करीब 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने यह राशि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी की सरकार ने मोदी की अधिकांश बड़ी गारंटियों को पूरा कर बेमिसाल कीर्तिमान स्थापित किया है, निसंदेह इसका श्रेय भी मोदी को है, जिसकी गारंटी पर विश्वास कर सेवा करने का अवसर दिया। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने चौतरफा प्रगति की नयी कहानी लिखी है। ऐसी-ऐसी उपलब्धियां हासिल की गई है, जिसकी इससे पहले कल्पना भी नहीं थी।
आगे लकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता सोच से ही तेंदुपत्ता संग्रहकों का संग्रहण पारिश्रमिक 4 हजार से बढ़ाकर साढ़े पांच हजार रुपए कर दिया, इस तरह मोदी की एक और गारंटी को पूरा किया।
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए अगले पांच वर्षों तक नि:शुल्क खाद्यान्न योजना शुरू की है। प्रदेश में भी 71 लाख से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल छह हजार रुपए की राशि तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपए की राशि दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में 26 लाख किसान भाईयों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रूप में किसानों को सुरक्षा कवर प्रदान किया है।
आगे कहा कि उज्जवला योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 36 लाख 76 हजार बहनों को गैस कनेक्शन मिला है, जिससे माताओं एवं बहनों को धुआं से छुटकारा मिला है।
इस तरह हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री के विजन पर आधारित जल-जीवन मिशन के लिए अब तक छत्तीसगढ़ को केन्द्र से, 6178•33 करोड़ रुपए मिले हैं, जहां प्रत्येक भारतवासी की विकास की आकांक्षा पूरी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ भी अहम भूमिका निभाएगा तथा संकल्प से सिद्धि तक विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेहतरीन से बेहतरीन होगा!