खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर की गई जप्ती की कार्यवाही।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/( सर्वव्यापी)/

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विगत 10 एवं 11 जून को खनिज रेत के 09 वाहन, खनिज गिट्टी के 03 वाहन पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। खनिज रेत के जप्त वाहनों को ग्राम कोलबिर्रा के सोन नदी क्षेत्र से, पीपरटोल सोन नदी क्षेत्र, मासुलडांड सोन नदी क्षेत्र से एवं खनिज गिट्टी के जप्त वाहनों को ग्राम सारबहरा क्षेत्र से अवैध परिवहन करते पाया गया है, जिसमें खनिज अमले द्वारा वाहन क्रमांक सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन मालिक महिपत ठाकुर निवासी रूनगा तहसील सकोला,. वाहन क्रमाक सोल्ड सोनालिका ट्रेक्टर वाहन मालिक सरद राय निवासी रूमगा तहसील सकोला, वाहन क्रमांक सोल्ड पावर ट्रेक्टर वाहन मालिक पिन्टू गधर्व निवासी सपनी तहसील मरवाही, वाहन क्रमांक CG10DA2861 ट्रेक्टर वाहन मालिक अखिल ताम्रकार निवासी कोटमी तहसील पेण्ड्रा, वाहन क्रमांक CG10MD5992 वाहन मालिक जीयालाल प्रधान निवासी संघवानी तहसील पेण्ड्रारोड, वाहन क्रमाक CG10AE5230 वाहन मालिक कोमल यादव निवासी सधवानी तहसील पेण्ड्रारोड, वाहन क्रमांक CG31C0407 वाहन मालिक विकास कुमार पाव निवासी कटरा तहसील मरवाही, वाहन क्रमाक CG31B0189 वाहन मालिक राजेश यादव निवासी कटरा तहसील मरवाही, वाहन क्रमांक CG10U2040 वाहन मालिक नारायण सिंह आर्मो निवासी कोटमी तहसील पेण्ड्रा, वाहन क्रमांक सोल्ड सोनालिका ट्रेक्टर वाहन मालिक अखिल ताम्रकार निवासी जैन मोहल्ला पेण्ड्रा, वाहन क्रमांक सोल्ड सोनालिका ट्रैक्टर वाहन मालिक हेमन्त कुमार कोल निवासी कोलबिर्रा तहसील सकोला एवं 1 अज्ञात ट्रेक्टर के विरूद्ध जप्ती की कार्यवाही कर पुलिस चौकी कोटमीकला, पुलिस थाना गौरेला, पुलिस थाना मरवाही एवं रक्षित केन्द्र अमरपुर जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सुरक्षार्थ में रखा गया है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!