तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
तिफरा स्कूल सहित बिलासपुर के कई स्कूल के बच्चो ने सेना के भाईयों के लिए हाथ से बनाई राखी। सेना के लिए बच्चो के द्वारा रक्षासूत्र हाथ से बनाकर भेजना मन में देशप्रेम की भावना भर देता है और भावना देश के जवानों को सरहद में देश की सेवा करने और अपनों की सुरक्षा के लिए सजग रहने देश प्रेम की भावना से भर देता है ऐसे नेक कार्य करने के लिए सभी बच्चो को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बधाई दी और सेना के जवानों को हमेशा विजय रहने शुभकामनाये दी।
रक्षासूत्र सौंपने पूनम सिंह,जय कौशिक ,अजय सूर्यवंशी ,लिली सिंह ठाकुर,योगेश करंजगांवकर ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर रक्षासूत्र सौपें और बच्चो की भावनायें सरहद तक पहुचाने , देशप्रेम की भावना हमेशा बनी रहे ऐसे प्रयास किया।