तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
जांजगीर जिले में हरियर बोड़सरा,सुग्घर बोड़सरा के थीम में पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए वृक्षारोपण एवं स्नानागार शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, सबरिया डेरा, बोड़सरा से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक व्यास नारायण कश्यप के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे गांव में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया,इसी क्रम में बमरी तालाब परिसर में स्नानागार शेड निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।
यह निर्माण कार्य लतेल यादव (SECL) द्वारा अपने माता-पिता स्व. मंगलीबाई एवं स्व. तुलाराम यादव की स्मृति में स्वेच्छा से जनसेवा हेतु कराया जा रहा है।
इस अवसर पर अनिता राजू यादव सरपंच के अध्यक्षता में लतेल यादव, सत्यनारायण साहू, नवधे यादव,द्वारिका साहू,कमलेश साहू(सचिव),सुरेन्द्र पांडे,अमित मनु,दिनेश कुमार साहू,श्यामशरण साहू,नारद प्रसाद साहू,महेश कुमार श्रीवास,अशोक पटेल,हीरामणि पटेल,राजकुमार श्रीवास व ईश्वर दास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बनाया।