सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, गौठानों की दुर्दशा पर उठे सवाल — कलेक्टर का आदेश भी बेअसर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में कलेक्टर के आदेशों के बावजूद महासमुंद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख हाईवे मार्गों पर रात के समय मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना हुआ है।

इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और कई जगहों पर वाहन दुर्घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार द्वारा बनाए गए गौठानों का सही उपयोग करने के बजाय वर्तमान भाजपा सरकार ने उन्हें असामाजिक तत्वों के अड्डे बना दिया है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करोड़ों की लागत से बने गौठान अब शराबखोरी और अय्याशी के केंद्र बनते जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गौठान योजना की सराहना करते हुए कहा गया कि उस समय मवेशी सुरक्षित गौठानों में रहते थे, जबकि वर्तमान सरकार में स्वयं को गौ रक्षक कहने वाले नेताओं के राज में गौ माता सड़कों पर भटक रही हैं और आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रही हैं।

कांग्रेस ने मांग की है कि भूपेश सरकार द्वारा निर्मित गौठानों को पुनः सक्रिय किया जाए और सड़क पर रहने वाले मवेशियों को सुरक्षित आश्रय दिया जाए, ताकि दुर्घटनाएं रुकीं और गौ माता की रक्षा हो सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!