विकास नंद/सर्वव्यापी/
भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर रायपुर में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्हें सदस्यता अभियान में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।सरला कोसरिया ने कहा, “भाजपा जैसे विशाल संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में मुझे सम्मानित किया जाना मेरे लिए गर्व और खुशी का विषय है।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2016 में भी उन्हें तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया था।सरला कोसरिया भाजपा संगठन में सक्रिय महिला कार्यकर्ता हैं। उनकी ईमानदारी, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के चलते वे लगातार तीन बार से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। संगठन में उनके अनुभव, सौम्य व्यवहार और जनसंपर्क कौशल के चलते उन्हें लगातार बड़ी ज़िम्मेदारियाँ मिलती रही हैं।
सरला कोसरिया को इस सम्मान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।