एल .बी.डी. इंटरनेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, , कोटा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पाटिल समूह इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो /रामनारायण यादव /करगीरोड

(कोटा) एल.बी.डी. इंटरनेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, , कोटा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पाटिल समूह इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आदित्य दीक्षित , प्राचार्य मुकेश निर्मलकर , समस्त शिक्षकगण तथा पाटिल समूह से गोपाल कृष्ण शुक्ल उप महाप्रबंधक, वी. पी. बर्मन वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासनिक, कुलमणि साहू सहायक प्रबंधक क्वालिटी एवं सामल प्रशासन प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर निदेशक आदित्य दीक्षित ने वृक्षारोपण के लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही प्राचार्य निर्मल कर ने वृक्षों के जीवन में महत्व और उनकी उपयोगिता के विषय में प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति सजगता का परिचायक रहा, अपितु भावी पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश भी सिद्ध हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!