तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच राधिका राकेश कौशिक द्वारा गांव और जनहित को लेकर कई उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में इन्होंने किसानों की फसल को बचाने के लिए विभिन्न जगहों पर तार कांटा से घेराव करने में लगे हुए हैं। तखतपुर जनपद पंचायत में शामिल ग्राम पंचायत छतौना में जब से सरपंच के रुप में राधिका राकेश कौशिक की ताजपोशी हुई है,तब से राधिका अपने चुनावी वायदों के साथ ही जनता के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। इन्होंने किसानों की फसल बचाने के लिए जहां एक ओर गांव में मवेशियों को चराने के लिए यादव समाज को जिम्मेदारी सौंपी है तो अब फसल को बचाने के लिए तार कांटा से घेराव भी कर रहे हैं। जिसमें हाल ही के दिनों में पहिना गहिल नहर के पास तार काटा करवा गया है। वहीं नाली, पेयजल के साथ ही हर रोज बिजली की आंख मिचौली से परेशान गांव वासियों को लगातार बिजली की आंख मिचौली से बचाने के लिए सरपंच राधिका राकेश कौशिक द्वारा विशेष रूप से इस दिशा में कार्य की जा रही है। निश्चित रूप से सरपंच राधिका राकेश कौशिक की उल्लेखनीय कार्य को देखकर ग्रामीण खूब प्रशंसा कर रहे हैं।