विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर बोल बम सेवा समिति द्वारा नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक, सरायपाली से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने सहभागिता कर शिवभक्ति का संदेश दिया।
कोसरिया ने कहा कि इस पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त शिवभक्तों व क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।नगर में भक्तिमय वातावरण के बीच शिवभक्तों की भारी उपस्थिति रही, जगह-जगह जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों का स्वागत कर शिवनाम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।