सामाजिक संस्था दीनबंधु, प्रांतीय अग्रवाल युवा मंच एवं दैवी संपदा मंडल के संयुक्त प्रयास सिंगल युज प्लास्टिक हटाने ऑटो में लगाया गया बैनर।

Share Now

तरुण कौशिक /संपादक सर्वव्यापी

सिंगल युज प्लास्टिक हटाना है, पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निभाना है! इस ध्येय के साथ दीनबंधु सहयोग संस्था, दैवी संपदा मंडल युवा सेवा समिति, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ।दीनबंधु सहयोग संस्था के माध्यम से आज 1 अगस्त 2025 को हमारे शहर बिलासपुर में प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया।इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलने वाले 30 पर कपड़े से बने विशेष जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है: नो पॉल्यूशन कैंपेनसिंगल यूज़ प्लास्टिक हटायेंगे,बिलासपुर को स्वच्छ बनाएंगे!”और लक्ष्य प्रदूषण मुक्त समाज फॉर विकसित भारत के सपने को साकार करने उचित कदम उठाना है। इस पहल का उद्देश्य है जन-जन तक यह संदेश पहुँचाना कि अगर हम सभी एकजुट हों, तो प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बिलासपुर का सपना जल्द साकार हो सकता है। यह सिर्फ एक पोस्टर नहीं, बल्कि एक संकल्प है – पर्यावरण बचाने का, भविष्य संवारने का। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि इस अभियान में अपना सहयोग और समर्थन अवश्य दें।एक छोटा प्रयास बड़ा परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम के दौरान जब स्वयम सेवकों ने ऑटो वालों से बात किया तो उनका कहना था कि एक यह पहल समाज में मिल का पत्थर साबित होगा, समाज स्वच्छ होगा, इससे लोग बीमारी से दूर होंगे, सभी समाज के लोग अपना कर्तव्य समझेंगे।बैसाखी के सहारे आकर अपने ऑटो में बैनेर् लगवाया ऑटो चालक ने कार्यक्रम के दौरान एक वाक्या ऐसा हुआ की एक ऑटो वाला खुद से बैसाखी के सहारे आकर कहता है मैं इस सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने के अभियान में शामिल होकर आपकी और समाज को जागरूक करने में योगदान दूंगा। विशेष आभार उन सभी वॉलंटियर्स ऑटो चालक का जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया एवं मौजूद रहे दीनदयाल साहू, आकाश सोनी , श्रुति केशरवानी ,मनीष निर्मलकर, पलेस मरावि,सूरज प्रजापति,ऊबैदा खान एवं अन्य मौजूद रहे। प्लास्टिक मुक्त बिलासपुरनो पॉल्यूशन अभियान दीनबंधु हेल्प फाउंडेशनस्वच्छ भारत अभियान।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!