विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महासमुंद जिलाध्यक्ष छायाकांत भट्ट ने सरायपाली इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
पत्रकारों के इस नवगठित महासंघ में सरायपाली ब्लॉक के लिए कई प्रमुख पदों पर तेज-तर्रार और सक्रिय पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक संयोजक के पद पर जगदीश पटेल की नियुक्ति की गई है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवा निषाद को सौंपी गई है।
सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में विकास नंद का चयन हुआ है, जो क्षेत्र में अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
ब्लॉक महासचिव के पद पर युवा व तेजस्वी पत्रकार सौरभ सतपथी की नियुक्ति की गई है। साथ ही, ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में कुणाल बरिहा, ब्लॉक प्रवक्ता के रूप में योगेन्द्र साहु और संगठन सदस्य के रूप में संजय बरिहा को नियुक्त किया गया है।
महासमुंद जिला स्तर पर भी संगठनात्मक विस्तार किया गया है। स्वराज न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार साहु को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री के दामाद एवं संगठन के संरक्षक टीएस कंवर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग अध्यक्ष ने भी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और संगठन को मजबूत बनाने की आशा जताई है।