तरुण कौशिक संपादक सर्वव्यापी/
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत, आज 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे अनुविभाग/विकासखंड स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ मंडी प्रांगण, बिल्हा से हुआ, जो हटरी चौक और प्रमुख मार्गों से होती हुई पीपल चौक तक पहुँची। राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भूपेन्द्र सवन्नी, नगर एवं ग्राम के सम्मानीय जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, बिल्हा तहसीलदार, नायब तहसीलदार विनीता शर्मा, जनपद सीईओ पोयम, बीईओ सुनीता ध्रुव,नगर पंचायत सीएमओ बिल्हा, बीएमओ बिल्हा, सहित समस्त स्कूलों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ विशेष रूप से उपस्थित थे।