अधिकारियों की मेहनत से तिरंगा यात्रा को मिला बड़ी सफलता…79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हजारों की भागीदारी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुविभागीय कार्यालय बिल्हा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की अनूठी छटा और जनभागीदारी का अद्वितीय उदाहरण देखने को मिला। हज़ारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के वरिष्ठ जन इस यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंडी परिसर से हुआ, जो मंडी चौक से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और रानी शती मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम, और तिरंगा अमर रहे के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देश के गौरव, त्याग और निरंतर प्रगति का ध्वजवाहक है। सैनिकों के साहस, कर्मठ भारतवासियों के परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने बिल्हा की स्वच्छता में अग्रणी भूमिका की प्रशंसा करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।अध्यक्षता कर रहे क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि देश की आत्मा हमारी एकजुटता में बसती है। यह तिरंगा यात्रा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जगाने का माध्यम है। देशहित के हर कार्य में हम सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए, ताकि भारत विकसित राष्ट्र के रूप में अग्रसर हो।इससे पहले स्वागत भाषण में एसडीएम बिल्हा आकांक्षा त्रिपाठी ने इस आयोजन को अद्वितीय और प्रेरणादायक बताते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।बीईओ सुनीता ध्रुव ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि “इस यात्रा से जुड़ा हर व्यक्ति राष्ट्र का सजग प्रहरी है, और यही भावना हमें आगे बढ़ाती है।कार्यक्रम में क्षेत्र के सेवानिवृत सैनिकों नायक महेश कौशिक,नायक दीपक दुबे आदि का सम्मान किया गया. अतिथियों इस यात्रा में शामिल शाला के प्रतिनिधि बच्चों का सम्मान किया.कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कुमार पाण्डेय, शिक्षक, आत्मानंद कन्या विद्यालय बिल्हा ने किया।तिरंगा यात्रा में तहसीलदार राजेन्द्र भारत, नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेन्ड्रे, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, डॉ. गोविंद यादव सभापति संचार एवं संस्कारव समिति,रामकुमार कौशिक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बिल्हा), सीईओ संदीप पोयाम, गहलोद , देवी प्रसाद चंद्राकर तथा अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में सोमेश तिवारी, अशोक कौशिक, जीतेन्द्र जोगी, मेलूराम साहू,बृजभूषणवर्मा, अशोक पाटले, श्यामता गायकवाड़, संतोष साहू, चंद्रशेखर मंडावी,अशोक कौशिक,केशव कुमार वर्मा देवनारायण यादव राकेश शुक्ला नंद कौशिक महेंद्र उपाध्याय कलेश्वर साहू भूपेंद्र समनानी, देवेंद्र शुक्ला, अभिषेक शर्मा, अंकुश तिवारी, दीप्ती अलफ्रेड सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने न केवल बिल्हा की सड़कों को केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंग दिया, बल्कि हर हृदय को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!