विकास नंद /सर्वव्यापी /

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सरला कोसरिया ने अपने निवास पर तिरंगा फहराकर 79वें स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव में भागीदारी निभाई और लोगों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में जुड़ने की अपील की।
सरला कोसरिया ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, गर्व और बलिदान का प्रतीक है, इसे हर घर पर लहराना प्रत्येक भारतीय का सम्मान है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अपने घरों पर तिरंगा लगाएं, तिरंगे के साथ फोटो साझा करें और #HarGharTiranga अभियान का हिस्सा बनकर देशभक्ति का संदेश फैलाएं।