आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

आजादी के उपलक्ष्य में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित सभी वर्ग के धावकों ने तिरंगे के साथ दौड़ में उत्साहपूर्वक लिया भाग। यह दौड़ प्रातः 7 बजे पुलिस थाना गौरेला से शुरू हुआ और कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुआ। कलेक्टर और एसपी ने हरि झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ को रवाना किया और स्वयं दौड़ में भाग लिए।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ में शामिल धावकों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि इस दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।दौड़ में शीर्ष 3 पुरूष एवं 3 महिला धावकों को पुरस्कृत भी किया गया। पुरूष बालक वर्ग में चंद्र‌प्रकाश रात्रे, राजेश मरावी और विश्वप्रताप मार्को एवं महिला वर्ग में तनु आर्मो, स्वर्णदामिनी एवं सरोजनी शामिल रही। स्वतंत्रता दौड में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, एडिशनल एसपी ओम चंदेल, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिरमौर, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड, अनेक जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!