तरुण कौशिक/बिलासपुर/सर्वव्यापी/
सर्व कुर्मी एकता, सर्वांगीण विकास कुरीति उन्मूलन पर सारगर्भित चर्चा… सिम्स बिलासपुर का नामकरण सरदार पटेल जी के नाम पर करने, मंगला चौक पर घोषित सरदार पटेल चौक में किसी भी कोने में पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया* *70 छात्र छात्रा का सम्मान,50 विशेष प्रतिभाओ का सम्मान एवं 198 युवक युवती परिचय डाटा में से 25 लोगों ने मंच से अपना परिचय दिए।* *इस अवसर पर आयुर्वेदिक होम्योपैथी व एलोपैथी उपचार शिविर में सैकड़ों जनो ने लाभ उठाए* *एवं रक्त दान शिविर में 25 लोगों ने रक्त दान किया*। छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के विराट अधिवेशन में प्रथम सत्र के मुख्यातिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल, अध्यक्षता श्याम मूरत कौशिक जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, संरक्षक कुर्मी समाज रामकुमारी कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बी आर सिंगरौल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने कुर्मी समाज के महापुरुषों एवं छग महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर छग राजगीत एवं कुर्मी गौरव गीत गान कर किया। *मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में कुर्मी समाज भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपए देने की घोषणा किए।**विशिष्ट अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने फोदीपाली लोहरशी में समाज के प्रमुख चिंतक शिक्षा विद स्व फिरंगी लाल वर्मा जी की स्मृति में भवन निर्माण हेतु 25 लाख इस सत्र में तथा आगामी सीपत क्षेत्र में भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपए देने की घोषणा किए। जिस पर सामाजिक जनों ने दोनों विधायकों का करतल ध्वनि से स्वागत किया।* अमर अग्रवाल अमर अग्रवाल विधायक ने कुर्मी संजोग पत्रिका का विमोचन किया करते हुए कहा कि कुर्मी समाज एक संगठित और संस्कारित समाज है। ये संजोग पत्रिका विवाह योग्य युवक युवती के लिए और समाज के लिए बहुत ही अच्छा है।मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि कुर्मी समाज से मेरा बहुत पहले से ही पारिवारिक लगाव एवं जुड़ाव है। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपनी मधुर आवाज से गीत गाकर समा बांध दिया। *दूसरे सत्र के मुख्यातिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र रमेश बैंस जी ने समाज के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दूसरे सत्र का शुभारंभ किया।* *बैंस जी ने समाज के छात्र छात्रा, विशेष प्रतिभाओ को महापुरुषों की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।* मुख्यातिथि रमेश बैंस जी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हमें महिला पुरुष दोनों को साथ लेकर चलना होगा। जो समाज का काम कर रहे है उन्हें आलोचनाओं से घबराए बिना ही बिना भेदभाव के कार्य करना होगा। और प्रत्येक घर से कुल परिवार आकर ऐसे आयोजनों में शामिल होने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि कुर्मी समाज बिलासपुर सभी फिरका प्रमुखों को साथ लेकर सामाजिक एकता, शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार व्यवसाय में आगे बढ़ाने, कुरीतियों से लड़ने एवं संगठन को गांव गांव में मजबूत करने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया फिर मांग किया कि सिम्स बिलासपुर का नामकरण सरदार पटेल जी के नाम पर किया जाए एवं सरदार पटेल चौक (मंगला चौक) में सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थापित किया जाए। महिला अध्यक्ष एड प्रीति पाटनवार ने कहा कि हम महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। इसके लिए हम अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। डा एल सी मढरिया नेत्र रोग विशेषज्ञ ने कहा कि बहुत बढ़िया आयोजन है ऐसे आयोजन हमें एकता के सूत्र में पिरोते है। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि हमें एक होकर निरंतर आगे बढ़ना है। अशोक कौशिक ने कहा कि फ़िर्का परस्ती छोड़कर एक होने की जरूरत है। श्याम राज पटेल ने कहा कि हमें कुर्मी समाज के कमजोर लोगों को ऊपर उठाने के कार्य करने है।मिथलेश वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज को शिक्षा और व्यवसाय में आगे बढ़ाना है। रामकुमार कौशिक ने कहा कि हमें आधुनिक खेती और पाटीदार समाज की तरह व्यवसाय में आगे बढ़ने की जरूरत है। राजेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को जिला संगठन को मजबूत बनाने है।रमेश भाई पाटीदार ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा आयोजन है हम सब राज्यों के कुर्मियों को एक होने की जरूरत है। कार्यक्रम को कुमार राज कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष कुर्मी समाज, ज्योतिष कश्यप पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, बी पी चंद्रवंशी प्राचार्य, अंबिका कौशिक, मनहरण कौशिक, घनश्याम कौशिक अध्यक्ष श्रेष्ठी कुर्मी, फत्ते लाल पाटनवार, पदुम लाल पाटनवार,कृष्ण कुमार कौशिक, दाऊ राम चंद्रवंशी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, डा मीरा बघेल बढ़व संगवारी , परस कश्यप, हेमंत कश्यप तखतपुर, डा वर्षा कौशिक तखतपुर द्रोपदी कौशिक बिल्हा अनीता कश्यप शहर अध्यक्ष, भगवान भाई पटेल रायपुर, श्याम भाई पटेल पूर्व पार्षद, विट्ठल भाई पटेल, लक्ष्मी प्रसाद कौशिक हरदी कला, रोशन लाल कौशिक संतोष कश्यप तखतपुर ने भी संबोधित किया। 198 युवक युवतीयो का परिचय संकलन हुआ है जिसमें 25 लोगों ने मंच में परिचय दिया। जिसमें गुजरात महाराष्ट्र और रायपुर कोरबा आदि स्थानों के भी शामिल रहे। *इस अवसर पर डा गणेश कौशिक द्वारा phd शोध प्रबंध दुर्गा प्रसाद पारकर का रचनात्मक अवदान छत्तीसगढी लोक साहित्य के संदर्भ में नाम से पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।* कार्यक्रम का सफल संचाल जिला सचिव एवं प्रवक्ता जय प्रकाश सिंगरौल , डा गणेश कौशिक महासचिव ने संयुक्त रूप से एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कौशिक ने किया। ऋतु कौशिक राशि कौशिक श्रेया कश्यप ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सेवा सहकारी समिति के 15 अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख दिनेश कौशिक सतीश कौशिक ढाकेश्वर कौशिक बलदाऊ कौशिक भारतेंदु गौरीशंकर कौशिक गायत्री कौशिक दिव्या कौशिक शारदा कश्यप लता कौशिक रानी कौशिक कौशिक दीपचंद गहवई ताराचंद वर्मा विनोद कश्यप प्रफुल्ल कौशिक दिलचंद चंद्राकर, अमित कौशिक शुभम कौशिक राघवेंद्र गहवई नरेश गहवई संतोष सिंगरौल प्रफुल्ल कौशिक मुन्ना लाल वर्मा दयाराम कश्यप मन मोहन कौशिक सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। श्याम मूरत कौशिक जिलाध्यक्ष डा गणेश कौशिक महासचिव कुर्मी समाज जिला बिलासपुर