तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/ बिलासपुर/
(सर्वव्यापी)। किसानों के हित में चल रहे अरपा भैंसाझार नहर योजना अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम घुरु – सैदा से परसदा सेक्टर डी तिफरा के पास इस योजना के अंतर्गत चल रहे नहर निर्माण कार्य दोनों ओर से कुछ दूरी तक बीच में रुका हुआ स्वीकृत कार्य को पूर्ण कराने अनेको बार मांग किया जा चुका है मगर दुर्भाग्य की बात यह है कि गरीब किसानों एवं आम नागरिक जनों का बात सुनने और समस्या को गंभीरता से समझने वाले शासन प्रशासन स्तर में कोई नहीं है।इस नहर निर्माण को पूर्ण करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक परस कश्यप के नेतृत्व में हजारों किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपा।सौंपें ज्ञापन पत्र में बताया कि उक्त समस्या को लेकर आमजन लगातार मांग करते आ रहे हैं। यह केवल किसानों से संबंधित मात्र समस्या नहीं है अपितु उक्त पिलारी नहर पूर्ण होने के पश्चात अनेको आसपास के गांव व नगरवासी पानी जैसी गंभीर दुखद परिस्थिति से गुजर रहे हैं निदान संभावित तलाश रहे हैं। दोनों ओर से कुछ दूरी तक विगत वर्षों से पिलारी नहर का कार्य रुक जाने के कारण आसपास के किसानों को अपने कृषि कार्यों के लिए अनेकों प्रकार से कठिनाइयों एवं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । खेती किसानी हेतु अपने जोताई बोवाई एवं रोपाई का अपने खून पसीना को एक कर मेहनत करते हैं वर्षा होने पर खेतों में अधिकांश पानी ठहराव एवं पूर्ण रूप से बहाव नहीं होने के वजह से क्यों किसानों का फसल भी नष्ट हो जाता है जिसकी शिकायत शासन प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों से अनेकों बार किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक परस कश्यप ने बताया कि मां महामाया नैया तट पर विराजमान है उक्त तालाब केवल निस्तारी तक सीमित नहीं है वह नगर वासियों का आस्था के भी केंद्र बिंदु है जहां इस नगर वासियों के पूर्वजों के द्वारा चले आ रहे हैं धार्मिक कार्य, ज्योति जेवारा, मूर्ति विसर्जन, पितर पक्ष, दशगात्र, पिंड एवं अनेकों शुभ कार्य उक्त तालाब में किया जाता है जो इस तालाब का धार्मिक आर्थिक और सामाजिक महत्व भी है। इन्होंने बताया कि विगत वर्षों से उक्त तालाब का जीर्णोधार के लिए शासन प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं ,अतः अनुरोध भी किए हैं कि सेक्टर डी तिफरा से गुजर रहे सैदा-घुरु से परसदा चिरचिरदा की ओर अरपा भैंसाझार पिलारी नहर को प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार जल्द पूर्ण किया जाए एवं उक्त नहर से तालाब भराव के लिए जोड़ा जाए बिलासपुर जिला के सबसे बड़े नगर तिफरा का पानी जैसे गंभीर समस्या का समाधान हो नगरवासियों का इस समस्या को गंभीरता से समझते हुए हल करने हेतु विगत वर्षों से शासन प्रशासन से लगातार मांग करते आ रहे हैं। इस पूरे मांग को लेकर छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक परस कश्यप के नेतृत्व में हजारों लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्र बीते दिनों प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के साथ ही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सौंप कर उक्त नहर का पूर्ण निर्माण करने की मांग रखी है।ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वप्रथम महेंद्र बंटी साहू, महेंद्र बंटी साहू दुर्गेश ठाकुर फूलचंद लाहरे प्रकाश तिवारी रामायण यादव संजय सूर्यवंशी शत्रुहन वर्मा दिलीप कश्यप शंकर कश्यप सुब्रत जाना राहुल दास अभिषेक यादव दीपक रही सनत साहू संजू कश्यप शुभम साहू ओम प्रकाश साहू,रामायण प्रसाद कश्यप, रवि कुमार, करन चंद्राकर, वेदराम, संजू साहू, रोहित साहू, अभिषेक यादव, सागर चौहान, राजेंद्र साहू,अजय कश्यप, रामकुमार कुंभकार, गोपाल ध्रुव, शिव कुमार श्रीवास, परमेश्वर,रिंकी पाटनवार, शिवकुमार लोधी, रघुवीर प्रसाद, भरत कश्यप, मनोज साहू,आशीष निर्मलकर, जगमोहन कश्यप, लाला लोधी, रमेश लोनिया, लक्ष्मी साहू सहित अन्य किसान और उनके परिजन शामिल थे।