सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव /

करगीरोड (कोटा) लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 10 के नवनियुक्त पार्षद पार्वती साहू,, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, साथ ही साथ स्कूल के अध्यक्ष श्री हेमंत थवाईत अध्यक्षता के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम पार्षद द्वारा स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान के बाद तिरंगा झंडा को सलामी देने के बाद स्कूल प्रांगण में छात्र छात्राओं संबोधित किया, लक्ष्य स्कूल के द्वारा उपस्थित अतिथियों और शिक्षकगणों का बैच लगा कर स्वागत किया गया।स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता कराया गया था , प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए बच्चों को प्रमाण पत्र और मैडल दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भाषण डांस में में भाग लिए और अपनी प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम में स्कूल के सभी सदस्यगणों रामावतार थवाईत, लक्ष्मी थवाईत, शंकर थवाईत स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रावती थवाईत, शिक्षकगण दीपिका गुप्ता, अंजली साहू, मोना गुप्ता, रीना साहू, चंद्रप्रभा साहू, श्रीमती रफत अंजुम, सरोज साहू, चमेली साहू, अंजना पाटले, रितु एवं समस्त स्कूल के छात्र छात्राओं और बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए ।