विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विकासखण्ड के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल के खिलाफ पांच बिंदुओं पर गंभीर शिकायत संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर से की गई है। यह शिकायत छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव रुपानंद पटेल द्वारा दर्ज कराई गई है।
शिकायत में आरोप है कि शासकीय शिक्षक होते हुए भी सतीश स्वरूप पटेल ने “ऑनलाइन एजुकेशन गुरुजी” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित कर आर्थिक लाभ लिया है। न केवल चैनल का प्रचार-प्रसार किया गया, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वयं इस आय का जिक्र भी किया गया है।पांच बिंदुओं पर की गई शिकायत
1. अनाधिकृत यूट्यूब चैनल संचालन एवं आर्थिक लाभ – बिना विभागीय अनुमति यूट्यूब चैनल का संचालन एवं उससे आय अर्जित करना आचरण नियमों का उल्लंघन है।
2. वित्तीय अनियमितता – विभागीय राशि का दुरुपयोग और कथित रूप से रिश्तेदार के नाम पर राशि जारी करना।
3. निजी निवास में प्रवेश – 23 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता के निजी निवास एवं उनके पिताजी की कंपनी कार्यालय में बिना अनुमति प्रवेश कर वीडियोग्राफी करना।
4. पद का दुरुपयोग एवं पक्षपात – पत्नी को शैक्षिक भ्रमण प्रभारी बनाकर आदेश जारी करने सहित रिश्तेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप।
5. पूर्व शिकायतें एवं गलत निर्णयों में सहयोग – शिक्षक साझा मंच द्वारा पूर्व में भी शिकायतें, शाला प्रवेश उत्सव का विरोध और युक्तियुक्तकरण समिति में गलत निर्णयों में भूमिका का आरोप।इन आरोपों ने न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय शिक्षकों में भी असंतोष का माहौल बना दिया है।
अब देखना होगा कि संयुक्त संचालक रायपुर इस शिकायत पर क्या कार्यवाही करते हैं – कड़ी कार्रवाई होगी या मात्र खानापूर्ति?