विकास नंद /सर्वव्यापी/
जोन सरायपाली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय स्वयंसेवी शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में कैलाश चंद्र पटेल, ज्योति प्रधान एवं शीला विश्वास उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गई।
तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर कैलाश चंद्र पटेल ने उल्लास कार्यक्रम के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए परिचय सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद ज्योति प्रधान ने “उल्लास क्या है, इसके उद्देश्य तथा स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका” पर विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही आकलन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया— प्रश्न पत्र की संरचना, प्रश्नों की संख्या, कुल अंक तथा अंक विभाजन— पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके पश्चात् शीला विश्वास ने उल्लास कार्यक्रम के पाँच घटकों पर विस्तार से चर्चा की और प्रवेशिका से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कराया। इस अवसर पर स्वयंसेवी शिक्षकों ने इकाई आधारित डेमो प्रस्तुत किए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन कमल नारायण चंद्राकर, जिला नोडल अधिकारी सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव नारायण दीवान एवं जगदीश नेताम निरीक्षण हेतु उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रकाश मांझी और देव नारायण दीवान ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।अंत में जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर एवं नोडल अधिकारी सम्पा बोस ने शिक्षकों को शुभाशीष प्रदान कर उल्लास कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उल्लास शपथ के साथ हुआ।