स्कूल, आंगनबाड़ी एवं छात्रावास का भी कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बैगा परिवारों से मिलने के बाद स्कूल, आंगनबाड़ी एवं छात्रावास का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रायमरी स्कूल बानघाट में बच्चों की कुल दर्ज संख्या तथा शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन एवं अध्ययन-अध्यापन के बारे में जानकारी ली और बच्चों का बेहतर ज्ञानवर्द्धन करने शिक्षकों को निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को समझ कर पढ़ने और समझ न आने पर अध्यापक से पूछने कहा। साथ ही शिक्षकों को निष्ठा एवं नैतिकता भाव से पढ़ाने कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बानघाट का निरीक्षण कर खिड़कियों की मरम्मत एवं बिजली की व्यवस्था कराने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। साथ ही बच्चों का पोषण स्तर और आंगनबाड़ी में कराए जाने वाली गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को बिस्कुट, चाकलेट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। कलेक्टर ने 50 सीटर आदिवासी बालक आश्रम बानघाट में बच्चों के शयन कक्ष, परिसर में साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंवची का भी निरीक्षण किया तथा कक्षा नवमी के छात्रों को गणित के सवालों को हल कराकर उनकी शैक्षिक स्तर की जांच की। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करने, प्रतिदिन स्कूल आने, शिक्षकों से डाउट क्लियर कराने एवं घर में अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!