विकास नंद/ सर्वव्यापी/
अर्पित शिक्षा समिति द्वारा संचालित ईवास वुडलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली के पांच विद्यार्थियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रायपुर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हासिल किया है।
चयनित विद्यार्थियों में कु. दीक्षा बारीक (कक्षा 11वीं – शतरंज), सुशांत नंद (क्रिकेट), चाहत पांडे (क्रिकेट), अनिश साहू (फुटबॉल), युवराज यादव (एथलेटिक्स) एवं तुषार पटेल (खो-खो) शामिल हैं।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या एस. मसीह, संचालक ए.के. मसीह एवं समस्त शिक्षकगणों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बच्चों को राज्य स्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुशीम सिंह ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और आगे भी ऐसे ही प्रतिभाशाली बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित किया जाएगा।