नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)
विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के विशेष प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विगत 11 वर्षों के पश्चात् ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू हो गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को इसका शुभारंभ किया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर के साथ ओ.टी. स्टॉफ नर्स आकृति नन्द, रेखा गुप्ता, ओ.टी. टेक्नीशियन मनीषा सोनवानी एवं वार्ड आया संतोषी वाकरे की उपस्तिथि में मरीज रामकिशन यादव उम्र 47 वर्ष ग्राम मझगवां एवं मरीज प्रेम ग्वाला उम्र 32 वर्ष ग्राम बगड़ी का हाइड्रोसिल एन.एस.वी.टी. (पुरुष नसबंदी) सी.टी.टी. (महिला नसबंधी) एवं सिजेरियन सेक्शन (एल.एस.सी.एस.) ऑपरेशन कि सुविधा आम जनों को निरन्तर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को अन्यत्र कहीं इलाज के लिए जानें कि आवश्यकता नहीं होगी। ऑपरेशन थिएटर के सफल संचालन एवं प्रबंधन में डॉ. रजनीश तिवारी, मेडिकल ऑफिसर आशुतोष पांडेय, यूसुफ खान, वरिष्ठ लेखापाल नरेश्वरदास, बी.ई.टी.ओ. सुमन ओट्टी, प्रेम लाल चौहान आर.एच.ओ. जितेन्द्र चतुर्वेदी, श्रीकांत एवं नेमदास सहयोगी के रुप में उपस्थित रहे।,