विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली ग्राम पंचायत तोषगांव के आश्रित ग्राम मनकी की किरण ताण्डी ने सफलता की नई कहानी लिखी है। उनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में एमबीबीएस के लिए हुआ है।
किरण, अर्जुन ताण्डी (व्याख्याता, कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेन्द्री) एवं सत्यवती ताण्डी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मंत्री फुलझर सेवा समिति के संचालक विद्या भूषण सतपथी, प्राचार्य भागीरथी भोई, प्राचार्य साखीराम पटेल, कन्या शाला तोषगांव के प्रधानाध्यापक मनोहर प्रधान, शिक्षक हरेराम भोई, अक्षय साहू, किरण डड़सेना, राजेन्द्र सिदार, डॉ. पुरुषोत्तम सागर, पुरंजन सागर सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।किरण की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
उनके माता-पिता ने सभी शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।