जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सरायपाली के विद्यालयों का औचक निरीक्षण, बच्चों की लर्निंग क्षमता देख की प्रशंसा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी के साथ सरायपाली विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल केदुवां का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला दर्राभाठा के कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों ने 20 तक पहाड़े, किताब पठन, जोड़ एवं गुणा की संक्रियाएं सहजता से प्रस्तुत कर सबको प्रभावित किया। वहीं चौथी एवं पांचवी कक्षा के बच्चों ने भिन्न की अवधारणा की स्पष्ट समझ प्रदर्शित की। विद्यालय में बच्चों को लेवल 1, 2 एवं 3 में विभाजित कर अध्यापन कराया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। बच्चों ने 25 तक सीधी और उल्टी पहाड़ा पढ़कर सुनाया।बच्चों की लर्निंग आउटकम देखकर जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक दया नायक एवं विद्यालय स्टाफ की भूरी-भूरी प्रशंसा की।हायर सेकेंडरी स्कूल केदुवां में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना अवकाश आवेदन अनुपस्थित पाए गए शिक्षक एवं भृत्य का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!