रायगढ़ चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय संस्कृति मंत्री शेखावत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज रायगढ़ पहुंचे। वे यहां अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह में शामिल होंगे।उनके रायगढ़ आगमन पर ओपी जिंदल एयरपोर्ट पर भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

स्वागत अवसर पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शेखावत के आगमन से रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह में उत्साह और बढ़ गया है।

यह समारोह कला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जिसमें देश-विदेश के ख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!