छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ ने सरला के नेतृत्व में की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से आत्मीय भेंट।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री आदरणीय गुरु खुशवंत साहेब से आत्मीय भेंट की।

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारिणियों ने समाज की मजबूती और संगठन के विस्तार को लेकर मंत्री से विस्तृत चर्चा की।

बैठक में समाज की आगामी कार्ययोजना, विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा समाज की महिलाओं की सहभागिता को लेकर सार्थक संवाद हुआ। महिला प्रकोष्ठ ने मंत्री को समाज के आगामी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने समाज की बहनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सतनामी समाज हमेशा से सामाजिक समरसता और प्रगतिशील विचारधारा का प्रतीक रहा है।

उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की सक्रियता की सराहना की और समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!