अटल परिसर और मोर सरायपाली बना आकर्षण का केंद्र।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली नगर में प्रवेश करते ही घंटेश्वरी मंदिर के सामने बना अटल परिसर और मोर सरायपाली इन दिनों नगरवासियों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे इस परिसर की खूबसूरती देखते ही बनती है। शाम ढलते ही परिसर जगमगा उठता है और इसकी भव्यता दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है।

लंबे समय से नगरवासी जिस मोर सरायपाली की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अब हकीकत बनकर सामने है।

रायपुर के मोर रायपुर की तर्ज पर बनाए गए इस स्थल ने युवाओं के लिए सेल्फी जोन का रूप ले लिया है।

दिनभर यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है और खासतौर पर शाम के समय यहां भीड़ देखने को मिलती है।स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर पालिका परिषद सरायपाली का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है।

सुंदरता और आधुनिक आकर्षण से युक्त अटल परिसर और मोर सरायपाली न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए गर्व का विषय बन गया है, बल्कि यह नगर की नई पहचान भी बन रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के नवाचार और सौंदर्यीकरण से सरायपाली नगर अब जिले में एक नई पहचान बना रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!