विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली के आम नागरिकों/जनता को सूचित किया गया है कि कलेक्टर महासमुंद के निर्देशानुसार सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे अनुमंडल स्तरीय जनदर्शन/जन चौपाल शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस जनदर्शन/जन चौपाल शिविर में सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे, जिससे आम नागरिकों/जनता की समस्याओं एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली, अनुपमा आनंद (IAS) ने बताया कि इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का निपटारा शीघ्रता से होगा।