बच्चों को लक्ष्य साधने का मंत्र देकर प्रेरित किया रजनीश ने।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा में शनिवार को बैकलेस डे के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर रजनीश उपाध्याय (भूतपूर्व प्राचार्य आत्मानंद मुंगेली) ने विद्यार्थियों को अनेक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को सरल बनाने, मेमोरी क्षमता बढ़ाने और अपने लक्ष्य को साधने का प्रभावी मंत्र दिया।कार्यशाला की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य मनोज यादव, वेद प्रकाश साहू और मुबस्शीर अहमद द्वारा अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर किया गया। इसके बाद रजनीश उपाध्याय ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई की तकनीक और सफलता के सूत्रों पर रोचक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।विद्यार्थियों ने कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। मंच पर एसएमडीसी सदस्य रजनीश पांडेय, प्रधान पाठक गरीमा साहनी, दीपमाला महंत, पीयूष कोमरे, सूरज बंजारे, कौस्तुभ स्वर्णकार, माधुरी कश्यप, मोनिका वर्मा, नेमाश्री गुप्ता, श्वेता बेब, गार्गी सेन, रिचा ताम्रकार, नेहा पांडे सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष पांडेय ने किया और अंत में प्रभारी प्राचार्य मनोज यादव ने आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!