प्रधानमंत्री की माता पर टिप्पणी कर कांग्रेस ने किया पूरे देश का अपमान – प्रमोद सागर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भाजपा युवा नेता प्रमोद सागर ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के दरभंगा में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माता हीराबेन पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं और बहनों का अपमान है।प्रमोद सागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में माँ का स्थान सर्वोच्च है। राजनीतिक या वैचारिक असहमति अपनी जगह हो सकती है, लेकिन माँ जैसे पवित्र व्यक्तित्व पर अशोभनीय टिप्पणी करना राजनीति की गरिमा को ठेस पहुँचाने के साथ ही पूरे समाज की भावनाओं को आहत करता है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई इस टिप्पणी से उनकी मानसिकता, चाल, चरित्र और चेहरा उजागर होता है। सभा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद थे, लेकिन अब तक दोनों नेताओं ने माफी नहीं मांगी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे इस अमर्यादित बयान के समर्थन में खड़े हैं।भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर दिन-रात कार्य कर रहे हैं और देश को नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे में उनकी माता पर टिप्पणी करना न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि हर भारतीय माँ का अपमान है, जिसे देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।प्रमोद सागर ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इसका कड़ा विरोध करेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!