श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली अर्जुंडा धाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गर्ग परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आज राज्य महिला आयोग की सदस्य और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया शामिल हुईं।

उन्होंने कथा व्यास पंडित बाल गोविंद महाराज जी की पावन वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर आत्मिक सुख का अनुभव किया।

इस अवसर पर सरला कोसरिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली प्रेरणा है।

उन्होंने कथा व्यास पीठ से पंडित बाल गोविंद महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति रस में सराबोर हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!