तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला मुंगेली के अध्यक्ष का चुनाव कराने हेतु शोभा वाटिका लोरमी में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से रमाकांत कश्यप को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तथा शीघ्र ही जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने एवं समाज को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर छग प्रदेश कुर्मी समाज के प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, पुष्पक राज देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य नेमीचंद वर्मा, बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, मुंगेली कार्यकारी जिला अध्यक्ष कुमार राज कश्यप, संभाग प्रभारी प्रदीप कौशिक, सभापति विद्यानंद चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, शोभाराम कश्यप, नरोत्तम कश्यप, रमेश कुलमित्र सहित कुर्मी समाज के स्वजातीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।