राष्ट्रीय खेलकूद दिवस पर उत्साह, मेजर ध्यानचंद को किया नमन।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेलकूद दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार पांडेय द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात् शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक इंद्रजीत ने छात्रों को खेल भावना की शपथ दिलाई और महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्राचार्य राजीव कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में छात्रों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि “व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य और अनुशासन बनाए रखने के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलकूद के लिए अवश्य निकालना चाहिए।”विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर और राष्ट्रीय खेलकूद दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!