सरला कोसरिया ने भंवरपुर में महिलाओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

आज सरायपाली विधानसभा के ग्राम भंवरपुर स्थित बूथ क्रमांक 64 में बिहान की लखपति बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां संस्करण श्रवण किया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान बहनों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को बड़े ध्यान से सुना और उन्हें अपने जीवन से जोड़ने का संकल्प लिया।

सरला कोसरिया ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात केवल संवाद ही नहीं, बल्कि जन-जन को प्रेरित करने का एक अभियान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और अवसरों को भी रेखांकित किया।

स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता निभाई। पूरे वातावरण में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!