महिला बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव और सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड/

(कोटा) – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में मनाई जा रहे रजत जयंती वर्ष 2025 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा के द्वारा संस्कृतिक भवन में रजत जयंती महोत्सव, मेधावी बिटिया सम्मान समारोह 2025 तथा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का प्रदर्शनी, खेलकूद आयोजन के तहत कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दिया गया। ब्लॉक स्तर पर 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रूबीना परवीन, द्वितीय कुमारी सरस्वती, तृतीय तृप्ति ठाकुर तथा 12वीं में प्रथम पल्लवी रजक, द्वितीय सुमन पालके, तृतीय कल्पना बिरके का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें सभी महिलाओं को लाभ डिकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज महिलाएं विभिन्न पदों को सुशोभित कर रही है। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में सीधा पैसा डाला जा रहा है।नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रत्येक महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में आज महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। भाजपा महिला जिला महामंत्री गायत्री साहू ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सभी बेटियों को शिक्षित बनाया जाना चाहिए जिससे आने वाले समय में बिटिया अपने समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुरुचि श्याम और स्मिता शुक्ला द्वारा स्वागत उद्बोधन और आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम को डॉ अमित दुबे ने भी संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मारी बाजी खेलकूद प्रतियोगिता के मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पार्वती साहू ने द्वितीय एवं जसविंदर कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, , प्रदीप कौशिक, गंगिया बाई, सविता नामदेव, मीना यादव, लीमा सिंह, पार्वती साहू, डॉ सृष्टि पाटले, शिव कुमारी साहू, बाबा गोस्वामी, चंद्रकांत जायसवाल, मुरारी यादव, संतोष साहू सहित जनप्रतितिधिगण, महिलाएं, छात्राएं उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!