ड्राइवर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : यातायात नियमों व नशा मुक्ति पर दिया गया संदेश।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

ड्राइवर दिवस के अवसर पर पेंड्री डीह बिलासपुर में आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी. रामगोपाल करियारे एवं बिल्हा के नायब तहसीलदार विनीता शर्मा ने शिरकत करते हुए ड्राइवर संघ के समस्त सदस्यों को संबोधित किया।एडिशनल एस.पी. रामगोपाल करियारे ने अपने उद्बोधन में ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता और नियमों का पालन है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग और मोबाइल फोन के दुरुपयोग जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।वहीं नायब तहसीलदार विनीता शर्मा ने अपने संबोधन में नशा मुक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल ड्राइवर की अपनी जिंदगी बल्कि यात्रियों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने ड्राइवर संघ से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में भी सहयोग करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ड्राइवर संघ के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। इस तरह, ड्राइवर दिवस का यह आयोजन सिर्फ उत्सव तक सीमित न रहकर समाज के लिए एक सार्थक संदेश देने वाला साबित हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!