रायपुर में सम्पन्न संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरायपाली के खिलाड़ियों का दबदबा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रायपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें विकासखंड सरायपाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय पताका लहराई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसकोल के 6 में से 4 खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जगदलपुर के लिए क्वालीफाई किया।

विजेता खिलाड़ी एवं उपलब्धियां1. गोविंदानंद बरिहा – तवा फेंक में प्रथम, भाला फेंक में द्वितीय।2. पिंकी पटेल – हैमर थ्रो में प्रथम।3. बानी यादव – हैमर थ्रो में प्रथम, तवा फेंक में द्वितीय।4. ललिता बारिक – ऊँची कूद में प्रथम, लॉन्ग जम्प में द्वितीय एवं ट्रिपल जम्प में तृतीय।

इन शानदार उपलब्धियों पर खिलाड़ियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल, नोडल प्राचार्य कोमल प्रसाद पटेल एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!