कल भाजपा महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस कार्यालय का घेराव।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी के लिए अभद्र भाषा एवं अपशब्दों का प्रयोग करने के विरोध में महिला मोर्चा आगामी 2 सितंबर को विशाल रैली और प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी।

अवस्थी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2 सितंबर को सबसे पहले शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में आमसभा होगी, इसके बाद रैली के रूप में चलकर कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान मातृ-शक्ति के साथ जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएँ भी काले वस्त्र पहनकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जताएँगी।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लंबे समय से नफरत फैलाने का काम किया है, लेकिन हाल ही में कांग्रेस नेताओं ने सारी सीमाएँ लांघ दीं और एक माँ का अपमान किया है।

इस अपमान को 140 करोड़ देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से हुई अभद्र टिप्पणी के विरोध में यह आंदोलन प्रदेशभर में किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!