सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज बिलासपुर के विराट अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सर्वव्यापी के प्रधान संपादक तरुण कौशिक को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के हाथों पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक,महासचिव गणेश कौशिक, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार, सहित अतिथि के रुप में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिष कश्यप, श्रेष्ठी कुर्मी समाज के अध्यक्ष घनश्याम कौशिक, राजकुमार कश्यप, बिरझे लाल सिंगरौल, बोदरी तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, बिल्हा बीआरसी देवी प्रसाद चंद्राकर, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ एल सी मढ़रिया ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक सहित अन्य अतिथि और समाज के लोग उपस्थित थे। वहीं इस सम्मान के लिए संपादक तरुण कौशिक ने कुर्मी समाज के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।