26 जनवरी तक मेयर के दावेदारों की सूची फाइनल करेगी भाजपा।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 25 जनवरी तक महापौर पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इसी के आसपास वार्ड के पार्षदों के टिकट की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में मंथन किया गया।चुनाव को लेकर वर्कशॉपइसके बाद प्रदेश कार्यालय के ऑडिटोरियम में राज्य से आए तमाम नेताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर वर्कशॉप हुई। इस वर्कशॉप में मौजूद सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए तारीख तय की गई है।भारतीय जनता पार्टी 2 दिन के भीतर निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग समितियां तैयार कर लेगी। भूपेंद्र स्वन्नी और सौरभ सिंह पर इसकी जिम्मेदारी है। यह समितियां इसके बाद संगठन की ओर से दी गई तारीखों के अंदर वार्ड के पार्षदों और नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी कौन होंगे, उनके नामों का पैनल प्रदेश संगठन को भेजेगी।कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाएंगे : नितिन नबीन..पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बैठकों में इस बात पर फोकस किया है कि कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका मिले। मीडिया से चर्चा में भी उन्होंने ये बात कही- पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है हम सब इसे पूरा करेंगे।कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकृर्ता बनाने की प्रक्रिया में ये चुनाव लड़ा जाएगा। हमारा मानना है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने में हम काबयाब रहेंगे। छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से 1 साल में विष्णुदेव सरकार ने जनता से जुड़े हुए हर मुद्दे को एड्रेस किया तो जनता आज खड़ी है। हमारे नेतृत्वकर्ताओं की टीम कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े होकर उनको चुनाव जीताने में लगेगी।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा..ये हमारे संविधान लागू होने का 75वां वर्ष है। संविधान जागरुकता के हमारे कई कार्यक्रम तय हुए हैं। 25 जनवरी तक कई कार्यक्रम होंगे। हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न आदरणीय अटल जी का जो जयंती वर्ष है उसका यह शताब्दी वर्ष चल रहा है। इसके भी पूरे साल के कार्यक्रमों पर बात हुई है। निकाय चुनाव पर भी बड़े नेताओं का मार्गदर्शन मिला है।संविधान गौरव आयोजन..भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेशस्तरीय समिति भी गठित की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने दी।समिति के संयोजक पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बनाए गए हैं। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब समिति के सह संयोजक होंगे। नीलकंठ टेकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नवीन मार्कण्डेय और किरण बघेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल..इस अभियान में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी प्रदेशों की राजधानी और प्रमुख केन्द्रों पर 50 गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इन गोष्ठियों में केन्द्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं का संबोधन होगा।इसी प्रकार सभी जिला केन्द्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थानों में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!