डुमरपाली में भव्य पण्डवानी कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने गणेश पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भाजपा मंडल केदुवां अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में सर्वजनिक गणेशत्सव समिति द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पण्डवानी कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

रात्रिकालीन इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति उषा लालकुमार पटेल तथा मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव ने शिरकत की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

खास बात यह रही कि मोंगरा पटेल एवं उषा पटेल ने आम जनता के बीच बैठकर भजन व गायन का आनंद लिया। उनकी सादगी और सहजता से ग्रामीणजन अभिभूत हो गए।

सरायपाली क्षेत्र में दोनों जनप्रतिनिधि सरल, सौम्य, सादगीपूर्ण एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में उनकी तत्परता ही उन्हें जनता के बीच प्रेरणास्रोत बनाती है।कार्यक्रम में पण्डवानी गायिका की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

ग्रामीणजन और उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!