तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर सहिस सारथी समाज का विशाल सामाजिक सम्मेलन साई मंगलम, रमतला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी मनुष्य जन्म से समान होते हैं, कर्म और आचरण ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। भगवान ने केवल एक ही जाति बनाई है ,मानव जाति। सनातन संस्कृति में किसी भी जाति या समाज को छोटा नहीं माना गया है।उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हीनभावना से ग्रसित रहते हैं, वही दूसरों को छोटा मानते हैं। उन्होंने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भगवान कृष्ण स्वयं अर्जुन के सारथी बने थे तो यह प्रमाण है कि कर्म ही व्यक्ति की पहचान है। हर समाज का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है और समाज की प्रगति के लिए बच्चों व युवाओं को शिक्षित कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना आवश्यक है।सम्मेलन में त्रिलोक श्रीवास ने आश्वासन दिया कि वे सारथी समाज के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहेंगे और समाज की प्रगति में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात होगी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भर से आए हजारों समाजबंधु एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों में डॉ. प्रेमलाल सारथी, रोशन सागर, गुलाब नागेन्द्र, गुलाब डोंगरे, छोटेलाल सागर, कीर्ति सागर, तुलाराम, कुलदीप, लखनलाल सहिस, कृष्ण सागर, रोहन सागर, जय सारथी, रामनारायण साहनी, शिवकुमार सागर, किशोर सागर, विनोद सागर, संतोष सागर, सीमा सागर, रामवती बाई, लता सारथी, राहुल श्रीवास, दुर्गेश पटेल, पार्थ किशन सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल रहे।