कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में आमजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इस दौरान जिलेभर से आए लोगों ने कुल 66 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के त्वरित और प्राथमिकता से निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जन चौपाल में ग्राम झालखम्हरिया निवासी रेखराज साहू ने भूमिस्वामी हक की भूमि पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। ग्राम भावा के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में शिक्षक की व्यवस्था की मांग की।

चुर्रुपाली (पिथौरा) निवासी रामजी ध्रुव ने राशन कार्ड, बागबाहरा निवासी कंचन प्रजापति ने आगे की पढ़ाई हेतु जाति प्रमाण पत्र, ग्राम पचेड़ा निवासी अर्जुन ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने का आवेदन दिया। वहीं ग्राम लमकेनी (बागबाहरा) के लोगों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और ग्राम बढ़ईपाली (पिथौरा) के ग्रामीणों ने अवैध कब्जे के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर लंगेह ने सभी मामलों पर शीघ्र कार्यवाही करने और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!