स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव और डीपीएम नीलू घृतलहरे के संयुक्त तत्वावधान में जिले की पांचों विकासखंडों में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर आधारित विशेष शिविरों का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है –

17 सितंबर – स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ18 सितंबर –

नारी आरोग्य उत्सव19 सितंबर –

स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य20 सितंबर – वूमेन वैलनेस वॉक डे21 सितंबर –

मेरा स्वास्थ्य मेरी शक्ति22 सितंबर –

पीएम जनमन23 सितंबर –

स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस24-26 सितंबर –

छत्तीसगढ़ की महतारी हम सब की जिम्मेदारी27 सितंबर – नारी/अन्नपूर्णा पोषण दिवस

28 सितंबर – स्वास्थ्य पर्व

29 सितंबर – रक्तदान दिवस

30 सितंबर – स्वास्थ्य संजीवनी कैंप

1 अक्टूबर – उत्सव भी स्वास्थ्य भी अभियान के अंतर्गत एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य जांच, योगा, बच्चों की सर्जरी, दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के दौरान महिलाओं की जांच हेतु स्वास्थ्य टीम की तैनाती, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग और सफाई कर्मचारियों सहित महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की विशेष जांच, सिकलिन विकलांग कार्ड वितरण जैसी गतिविधियां की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अथवा मितानिनों से संपर्क किया जा सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!