स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरायपाली ब्लॉक में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपमा आनंद (आईएएस) के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक तथा खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विकासखण्ड सरायपाली के सभी चिन्हांकित स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है—17 सितंबर : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ18 सितंबर : नारी आरोग्य उत्सव19 सितंबर : स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य20 सितंबर : वूमेन वैलनेस वॉक डे21 सितंबर : मेरा स्वास्थ्य मेरी शक्ति22 सितंबर : पीएम जनमन23 सितंबर : स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस24 से 26 सितंबर : छत्तीसगढ़ की महतारी हम सबकी जिम्मेदारी27 सितंबर : नारी/अन्नपूर्णा पोषण दिवस28 सितंबर : स्वास्थ्य पर्व29 सितंबर : रक्तदान दिवस30 सितंबर : स्वास्थ्य संजीवनी कैंप1 अक्टूबर :

उत्सव भी, स्वास्थ्य भी इन कार्यक्रमों में एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य जांच, योगा, बच्चों की सर्जरी, नवरात्रि के दौरान दुर्गा मंदिर में महिलाओं की जांच हेतु स्वास्थ्य टीम की तैनाती, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा सफाई कर्मचारियों सहित महिला कर्मचारियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलिन विकलांग कार्ड वितरण जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कर्मचारी या मितानिन से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!