विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली/बुंदेली आदिवासी बिंझवार समाज का नवा खाई पर्व मिलन सम्मान समारोह 21 सितंबर 2025, रविवार को जय मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर, बुंदेलेन पाट सरायपाली में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से होगी। इसके पश्चात अतिथि स्वागत, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।
इस अवसर पर बिंझवार समाज के नृत्य, कर्मा, ढोल बाजेड़ी, झांझड़ी वादन एवं पारंपरिक गीतों की विशेष झलक देखने को मिलेगी।
आयोजन का उद्देश्य समाज की संस्कृति और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
आयोजक – जय मां विंध्यवासिनी देवी, बिंझवार समाज, बुंदेलेन पाट।