पीएम जनमन सहित सभी योजनाओ की उपलब्धि में प्रगति लाने दिए निर्देश।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्व व्यापी)/

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने विभागवार जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए जनसमस्याओं का तत्परता से निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में चल रहे विभिन्न योजनाओं-पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, प्रधानमंत्री अटल पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जन-धन खाता के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिलाने कहा। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाके लिए समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय से शिविर लगाने ,ई-केवाईसी, डीबीटी और आधार सीडिंग कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष एवं आकांक्षी ब्लॉक जनजातीय योजनाओं के तहत शासन की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को संतृप्त करना है। उन्होंने फौती, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख त्रुटि सुधार, अतिक्रमण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निराकरण नियम-प्रक्रिया का पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत जितने भी आवास स्वीकृत हुए हैं और प्रगतिरत है, उन्हें 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के साथ ही सामान्य आवास जो अप्रारंभ की स्थिति में है उसे शीघ्र प्रारंभ करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अंगीकार अभियान, सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमों की तैयारी के बारे में जानकारी ली। स्कूलों में आधार कैंप लगाने तथा छात्रावासों में मच्छरदानी, पर्याप्त प्रकाश एवं पेजयजल व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे 19 आयुष औषधालयों को समय पर खुलने और कर्मचारियों की उपस्थिति kसुनिश्चित करने तथा राशन कार्ड से नाम कटवाने या नाम जोड़वाने में हितग्राहियों को अनावश्यक भटकाव की स्थिति नहीं हो इसके लिए संबंधित खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने एवं नियम का पालन नहीं होने पर जप्ती की कार्रवाई करने कहा। उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को मैदानी भ्रमण के दौरान पशुओं के टीकाकरण की स्थिति एवं किसानों से स्वाईल हेल्थ कार्ड के बारे में जानकारी लेने कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में पानी की सप्लाई होने के बाद ही सर्टिफिकेशन का कार्य हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। निजी खाद-बीज दुकानों की नियमित रूप से जांच करने और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमश्री स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्य की स्थिति, समग्र शिक्षा, स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने, मध्यान्ह भोजन का संचालन शत प्रतिशत समूह के माध्यम से संचालित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चयनित सभी 169 ग्रामों में आदि सेवा केंद्र में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व आयोजित करने, आदि साथी कैडर के रूप में चयनित वालिंटियर्स के साथ बैठक कर ट्रायवल विलेज विजन 2030 तैयार करने में सहयोग करने एवं तत्कालिक सेवाओं का लाभ भी शत प्रतिशत दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदि सेवा केंद्रों में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री की पाती का पठन और आदि शपथ भी दिलाया जाएगा, इसमें संबंधित पंचायत सचिव और पटवारी को उपस्थित रहने, एग्रीस्टीक पोर्टल में किसानों का पंजीयन की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा किए जाने एवं डिजिटल क्राफ्ट सर्वे सूची का पठन करने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिरमौर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!