विकास नंद /सर्वव्यापी/
महासमुंद पुलिस द्वारा आज ग्राम भंवरपुर हाट बाजार एवं ग्राम पटेवा साप्ताहिक बाजार में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, वीडियो कॉल या फोन पर पैसे की मांग होने पर पहले तस्दीक अवश्य करें तथा किसी भी तरह के लालच वाले ऑफरों से सावधान रहें।
ग्रामीणों को साइबर अपराध की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1930 और साइबर थाना से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर डायल 112 की महत्ता के बारे में जानकारी साझा की गई।
इस अभियान से लगभग 500 ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।